बारह बाट/baarah baat

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बारह बाट  : पुं० [हि०] १. इधर-उधर फैले हुए बहुत से मार्ग। जैसे—बारहबाट अठारह पैंड़। २. व्यर्थ का प्रसार या फैलाव। ३. किसी विषय में लोगों के ऐसे परस्पर विरोधी मत या विचार जो एकता, दृढ़ता आदि में बाधक हों। वि० १. छिन्न-भिन्न। तितर-बितर। २. नष्ट-भ्रष्ट। बरबाद। मुहावरा—बारह बाट करना या घालना=तितर-बितर या छिन्न-भिन्न करना। व्यर्थ इधर-उधर करके नष्ट करना। बारहबाट जाना या होना=(क) तितर-बितर होना। छिन्न-भिन्न होना। (ख) नष्ट-भ्रष्ट होना। बरबाद होना। ३. ऐसा निरर्थक जो घातक भी सिद्ध हो या हो सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ